{"_id":"6ac13ab669ba1332d1072988","slug":"the-rasgullas-were-kept-in-a-rusty-iron-canister-auraiya-news-c-211-1-aur1006-152656-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जंग लगे लोहे के कनस्तर में रखे थे रसगुल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जंग लगे लोहे के कनस्तर में रखे थे रसगुल्ले
विज्ञापन
औरैया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व शनिवार को बिधूना के भगत सिंह चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। दुकान में जंग लगे लोहे के कनस्तर में दुर्गंधयुक्त रंगीन रसगुल्ला, दूषित केक और बर्फी बरामद हुई। टीम ने 230 किग्रा रसगुल्ला, 11 केक और सात किग्रा बर्फी नष्ट कराई है। दुकान में साफ-सफाई असंतोषजनक मिलने पर दुकानदार को सुधार नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई है। करीब 38 हजार रुपये मूल्य की दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट कर दी गई।
सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने कारोबारियों से ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने, बिल पर खरीद और निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए विशेष गोपनीय टीम गठित की गई है। मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में लिखित रूप से दर्ज कराई जा सकती है।