{"_id":"5e6fc23f8ebc3ea4e74fa375","slug":"the-public-should-get-the-benefit-of-falling-crude-oil-prices-auraiya-news-knp5507418184","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः कच्चे तेल के गिरते दामों का लाभ जनता को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः कच्चे तेल के गिरते दामों का लाभ जनता को मिले
विज्ञापन
एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि मौजूदा सरकार देश की जनता व किसान के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। इससे जनता परेशान है। कहा कि सरकार कच्चे तेल के गिरते दामों का लाभ उपभोक्ताओं को दे।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं। पिछले 29 साल पहले जो दाम थे, वही वर्तमान में हैं। लगातार गिरावट के हिसाब से पेट्रोल व डीजल की कीमत आधी होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता की जेब काटने में लगी है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से सरकार से इसका लाभ जनता को मुहैया कराए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, एहसान मोहम्मद, नरेश कठेरिया, रंजीत सिंह, उमेश चंद्र, मनमोहन सिंह सेंगर, योगेंद्र सिंह निषाद, अरुण कुमार, कमलेश, राजू दोहरे, राजवीर सिंह, शरद अग्रवाल, कृष्णचंद्र गोयल व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।