फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The price of wheat in the market is high, the path of target purchase will be difficult

Auraiya News: मंडी में गेहूं का भाव ज्यादा, लक्ष्य खरीद की राहें होंगी मुश्किल

Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The price of wheat in the market is high, the path of target purchase will be difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में गेहूं की कटाई तेज हो गई है। डेढ़ माह से सन्नाटे में रह रहे कुछ गेहूं के सरकारी क्रय केंद्रों पर कुछ हद तक सन्नाटा हटा है, लेकिन इस बार की गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पाना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके पीछे की वजह नवीन मंडी में गेहूं का भाव सरकारी केंद्रों के मुकाबले ज्यादा है।
इस बार शासन स्तर से जिले को 68000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिले में 64 केंद्र स्थापन के मुकाबले 55 केंद्रों पर खरीद की बोहनी हो सकी है। इनके जरिए 164 किसानों से 579.55 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। पिछले साल जहां गेहूं का सरकारी भाव 2125 रुपये था वहीं इस बार इसे 150 रुपये बढ़ाकर 2275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन इन दिनों नवीन मंडी में गेहूं का भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर जहां गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है, तो वहीं शहर की नवीन मंडी में तीन से चार लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीद हो चुकी है। जानकारों की माने तो इस बार की भी गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य के मुकाबले हो पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जालौन से आ रहा गेहूं
शहर की नवीन मंडी में गेहूं की खरीद आढ़तों पर खूब हो रही है। वहीं आढ़तियों की मानें तो ज्यादातर किसान जालौन के आ रहे हैं। जिले से गिने-चुने किसान ही गेहूं की उपज लेकर आ रहे हैं। जिले के किसानों की उपज आने पर मंडी में भाव में गिरावट देखी जाएगी। इसके बाद ही गेहूं की सरकारी खरीद को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

------------------
आंकड़ों पर एक नजर
जिले में स्थापित क्रय केंद्र- 64
खरीद शुरू कर पाने वाले क्रय केंद्र-55
उपज बिक्री करने वाले कुल किसान-164
नवीन मंडी में आढ़तों पर गेहूं का भाव- 2300 रुपये प्रति क्विंटल
सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं का भाव-2275 रुपये प्रति क्विंटल
खरीदी गई कुल गेहूं की उपज- 579.55 मीट्रिक टन
शासन स्तर से मिला खरीद का लक्ष्य- 68000 मीट्रिक टन
-----------------
पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर
गेहूं का रहा खरीद लक्ष्य- 51000 मीट्रिक टन
गेहूं का सरकारी भाव- 2125 रुपये प्रति क्विंटल
कुल हुई थी खरीद- 1964.74 मीट्रिक टन
------------------
वर्जन
फिलहाल जिले में गेहूं की कटाई शुरू हुई है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है। गेहूं की लक्ष्य खरीद को पाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। जिन केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है, वहां केंद्रों प्रभारियों से संपर्क किया जा रहा है।
-बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed