फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The people of the city will soon be given a sewer line

औरैयाः शहर के लोगों को जल्द सीवर लाइन की सौगात

Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The people of the city will soon be given a sewer line
नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में 40 साल बाद स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सीवर लाइन बनाने की योजना पर कवायद शुरू हो गई है। साढ़े 34 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में शहर की जलनिकासी की समस्या के निदान के लिए नाला बनाए जाने का भी प्रस्ताव भी शामिल है। कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से अगस्त के आखिरी सप्ताह से सर्वे का काम शुरू किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 1985 के दशक में अंडर ग्रांउड पड़ी सीवर लाइन के चोक होने के बाद से आज तक लोगों को घरों के बाहर टैंक बनाकर और सीधे नाले में मल बहाकर सीवर की समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। जिससे नालों में गंदगी भरी रहने से लोगों को सड़ांध का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश व नाले नालियां चोक होने पर सीवर का पानी सड़कों पर बहता है।
विज्ञापन

शहर के लोगों में सीवर लाइन की जरूरत एक लंबे अर्से से महसूस की जा रही थी। जिस पर शासन से स्वच्छ भारत मिशन अभियोजन के तहत हरी झंडी मिलने के बाद शहर में सीवर लाइन बनाए जाने केे लिए प्रस्ताव तैयार करने और सर्वे का काम कराए जाने के आदेश जारी किए गए। इसके अलावा इसी सर्वे के दौरान शहर की जलनिकासी की समस्या के निदान को बनाए जाने वाले नाले के लिए भी सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे लोगों की दोनों समस्याओं को एक साथ ही समाधान कराया जा सके। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को सर्वे कर पूरी कार्य योजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस काम पर जहां 19 करोड़ से जल निकासी को नाला बनाया जाएगा। वहीं, साढ़े 15 करोड़ रुपये अंडरग्राउंड सीवर पाइप लाइन बिछाने के काम पर खर्च किए जाएंगे। इस नाले को शहर के जलभराव वाले मोहल्लों से होते हुए सीधे यमुना तक पहुंचाया जाएगा।

जल निगम, इटावा के एई डीएस गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शहर की जलनिकासी के लिए बनाए जाने वाले नाले व अंडरग्राउंड सीवर लाइन के बिछाने के काम के लिए अगस्त माह के आखिरी सप्ताह से सर्वे का काम शुरू कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के बाद शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जहां शासन से रिपोर्ट पर हरी झंडी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।

 शहर से यमुना तक नाले से जाता सीवरेज का मलयुक्त पानी। संवाद

शहर से यमुना तक नाले से जाता सीवरेज का मलयुक्त पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed