{"_id":"69cd620d6ccbbc0218054526","slug":"the-number-of-patients-increased-due-to-changing-weather-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142297-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या
Wed, 01 Apr 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-मरीज देखते डॉ. कृपाराम।संवाद
बिधूना। क्षेत्र में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग इस बदलाव से अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
बुधवार को सीएचसी 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी और इमरजेंसी दोनों में मरीजों की भीड़ रही। इसमें सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ घुटना दर्द और श्वांस रोगों से पीड़ित लोग भी अस्पताल पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम ने ओपीडी व इमरजेंसी में बच्चों का इलाज करते हुए अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस समय दिन में गर्मी और रात में ठंड होने के कारण बच्चों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
वहीं, ओपीडी में तैनात डॉ. नीरज सुमन ने त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ी तो ओपीडी का समय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। (संवाद)