फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mother-daughter ran-ran beaten Dbangon

दबंगों ने मां-बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Fri, 24 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 24 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The mother-daughter ran-ran beaten Dbangon
‌पिटाई - फोटो : file photo
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर निवासी सुनीता (36) पत्नी राजेश सुबह करीब 11:30 बजे घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान वहां पर रामकुमार व महावीर पुत्र पन्ना लाल से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि इस पर दोनों भाइयों ने उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच उसकी पुत्री नेहा (15) जब अपनी मां को बचाने पहुंची तो उन्होंने उसे भी मारना शुरू कर दिया। अपने को बचाने के लिए मां-बेटी दोनों इधर-उधर भागी तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे वह घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।   कोतवाल नन्हेलाल यादव ने कहा कि जांच चल रही है आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed