फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The MLA did the inspection of the district hospital

विधायक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 17 Mar 2017 12:11 AM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 17 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The MLA did the inspection of the district hospital
मरीजों के संबंध में जानकारी करते रमेश चंद्र दिवाकर। - फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित सदर विधायक ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली।  सीएमएस से स्वास्थ्य योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर 12 बजे सदर सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें मरीजों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद दवाएं मिलीं। चिकित्सक को दिखाने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। सदर विधायक ने चिकित्सकों से सही ढंग से उपचार करने और समय से अस्पताल पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमएस पीके कटियार से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली। सीएमएस ने चिकित्सकों की कमी का दुखड़ा रोया। सदर विधायक ने कहा कि चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए वह प्रयास करेंगे। इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रखी जाए। एक्सीडेंट व अन्य गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलीं तो मरीजों और जनता की शिकायत को विधान सभा में रखेंगे। सीएमएस ने आश्वासन दिया कि वह स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed