फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The miscreants looted the chain, mobile and cash from the bank employee

एक्सिस बैंक कर्मचारी से चेन, मोबाइल व नगदी लूटी

Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the chain, mobile and cash from the bank employee
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक्सिस बैंक कर्मचारी को रोक कर उसके गले में पड़ी सोने की चेन, नगदी व मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद बाइक सवार लुटेरे शहर की तरफ भाग गए। कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित की निशानदेही पर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एक्सिस बैंक कर्मचारी सुमित पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी जगन्नाथपुर कोतवाली अजीतमल मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बाइक से बैंक का काम करके वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक दिबियापुर रोड पर पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसको रोका और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि सुमित कुछ समझ पाता। उक्त लुटेरों ने उसकी जेब में पड़ा पर्स, गले में पड़ी सोने की चेन, मोबाइल आदि सामान लूटकर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित युवक सुमित ने बताया कि उक्त लुटेरों ने उसके पास से पर्स में रखे तीन हजार रुपये, बाइक की चाबी, मोबाइल, एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद चारों तरफ पुलिस कर्मी दौड़ा दिए। जिसके चलते देर शाम तक कोतवाली पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताई गई निशानदेही के आधार पर तीन युवकों को बाइक समेत हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित युवक द्वारा बताई गई जानकारी के तहत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed