{"_id":"4e206460c706f8bca838fc0d81f8ecd4","slug":"the-message-to-be-planting-ecologically-pure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध रोपण कर दिया पर्यावरण शुद्ध करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध रोपण कर दिया पर्यावरण शुद्ध करने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण हराभरा रखने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता से हम सभी को सुरक्षित जीवन मिलता है। हम सभी पौध लगाकर सभी का जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन
शुक्रवार को अजीतमल तहसील के सभागार में तहसीलदार देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पर्यावरण गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
हम सभी इस धरा पर हरे भरे पौध लगाकर उनकी रक्षा करें। हमें पौधों को अपने बच्चों की तरह पालना होगा। तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने पेड़ों की अंधाधुंध कटान पर चिंता व्यक्त करते हुए हरे पेड़ों को बचाने की सलाह दी है। इस अवसर पर कर्मचारी एवं लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीटीसी का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं ने डायट के प्राध्यापकों के साथ मिलकर पौध रोपण किया। इस दौरान फलदार और छायादार पौध रोपित किए गए। इस अवसर पर अखिलेश दुबे, राजेश उपाध्याय, अबरार अहमद, मनोज कुमार, शिव प्रकाश, अनीश अहमद, बलवीर सिंह, रवि बाबू, श्रीरामबाबू मौजूद रहे ।
-------------------------------------------