फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The markets are decked out, and the shopping for Rakhis has begun.

Auraiya News: सज गया बाजार और शुरू हो गई राखियों की खरीदारी

Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The markets are decked out, and the shopping for Rakhis has begun.
फोटो-10- दुकान में सजीं राखियां।संवाद
बिधूना। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है। दुकानों में फैंसी राखियों की चमक देखते ही बन रही है। राखी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में दुकानदारों ने भी तरह-तरह की राखियों का स्टॉक जुटा लिया है।
विज्ञापन


इस बार बाजार में एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। युवतियों और महिलाओं में फैंसी, मोती, स्टोन व डिजाइनर राखियों की मांग अधिक है। पारंपरिक लाल, पीली, हरी, गुलाबी व नारंगी रंग के धागों वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं।
विज्ञापन


राखियों के साथ चॉकलेट, गिफ्ट पैक व भाई के लिए उपहारों की दुकानों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। फुटकर दुकानदार थोक बाजार से राखियों की खरीदारी कर अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा रहे हैं। दुकानों पर भाई-भाई की राखी के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोन वाली राखियों की मांग अधिक

------

इस बार फैंसी राखियों में स्टोन वाली राखी की मांग काफी अधिक है। दुकानदारों की मांग को देखते हुए विभिन्न डिजाइन की राखियों का पर्याप्त स्टॉक किया जा रहा है।- धीरू, राखी विक्रेता


--------

धागे के साथ फैंसी राखियों की बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है। इस बार बाजार में अच्छी बिक्री होने के आसार बन रहे हैं। अभी से राखियों मांग होने लगी है।- आफताब, राखी विक्रेता

फोटो-10- दुकान में सजीं राखियां।संवाद

फोटो-10- दुकान में सजीं राखियां।संवाद

फोटो-10- दुकान में सजीं राखियां।संवाद

फोटो-10- दुकान में सजीं राखियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed