{"_id":"57001b8a4f1c1b3602f00105","slug":"the-market-closed-in-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफों के समर्थन में बंद किया बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफों के समर्थन में बंद किया बाजार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
वाहन जुलूस निकालते सराफा कारोबारी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले के भर के व्यापारियों ने सराफा कारोबारियों का समर्थन करते हुए शनिवार को बाजार बंद रखा। शहर में पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर से लेकर चाय की दुकानें तक बंद रहीं। शहर का थोक बाजार गौशाल रोड सन्नाटे में डूबा रहा। सराफा कारोबारियों ने जिले भर में जगह-जगह वाहन जुलूस निकाला। बाद में व्यापारियों ने एसडीएम सदर को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
बीते दो मार्च से सराफा कारोबारी अपनी दुकानें बंद रख एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। सराफा कारोबारियों के इस आंदोलन को व्यापारी संगठन समर्थन दे रहे हैं। उनके सहयोग से शनिवार को सराफा कारोबारियों ने जिले का संपूर्ण बाजार बंद कराने का एलान किया था। इसके तहत शनिवार सुबह से ही शहर समेत छोटे बड़े कस्बों की दुकानें बंद दिखाई दीं। दुकानदारों ने बंदी में सहयोग करने के लिए सराफा कारोबारियों ने वाहन जुलूस भी निकाला।
बाजार बंदी के दौरान शहर के पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, मंडी समिति से लेकर चाय पानी और खोमचों तक की दुकानें बंद रहीं। बंदी को सफल बनाने के लिए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल, आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन व सराफा एसोसिएशन ने जुलूस निकाल कर समर्थन किया। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने वित्त मंत्री को संबोधित एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव को ज्ञापन भी सौंपा। इसी तरह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी सराफा कारोबार पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी न लगाए जाने का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
शहर के अलावा दिबियापुर, बिधूना, अछल्दा अजीतमल, बाबरपुर, फफूंद, मुरादगंज, अटसू, एरवाकटरा में भी बंदी रही। छोटे कस्बों में भी बंदी का आंशिक असर रहा। शहर के बाजार बंदी में राजेश बाजपेई, बृजेंद्र गुप्ता, सुधीर पुरवार, सुधीर सिंह कुशवाह, बन्ने खां, अनुराग अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मदन मोहन वर्मा, रामअवतार वर्मा, दाऊदयाल वर्मा, विपिन मित्तल, सर्वेश वर्मा, कांत कुमार शुक्ला, श्रीराम पुरवार, संजीव वर्मा, अमर विश्नोई, गोपाल सराफ आदि पदाधिकारी ने सहयोग किया।
पदाधिकारियों ने खोली दुकानें
औरैया। सराफा कारोबारियों व व्यापारिक संगठनों के सामूहिक संपूर्ण बाजार बंदी के एलान का विरोध करने वाले कंछल गुट के कारोबार खोलने की अपील के तहत कुछ दुकानदार ही अपनी दुकानें खोले देखे गए। इस क्रम में गौशाल रोड पर इक्का-दुक्का दुकानें खुली रही।