{"_id":"66280feb13c731f2a200f684","slug":"the-lover-who-came-to-meet-the-married-and-pregnant-woman-was-shaved-bald-and-his-mustache-and-eyebrows-were-removed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111339-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादीशुदा गर्भवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को गंजा कर मूंछें और भौंह की साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादीशुदा गर्भवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को गंजा कर मूंछें और भौंह की साफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। शादीशुदा गर्भवती प्रेमिका के घर रात में मिलने गए युवक को महिला के ससुरालीजनों ने पकड़ लिया। गुस्से में आकर महिला के ससुरालियों ने युवक और महिला को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। युवक की आधी मूंछें और एक तरफ की भौंहे साफ कर दी। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग दो माह की गर्भवती महिला का पति घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है। वह अक्सर बाहर रहता है। सोमवार की रात भी पति बाहर काम करने गया था। इस बीच महिला ने पास के एक गांव हीरा का पुर्वा में रहने वाले प्रेमी मेहरबान को मिलने के लिए बुला लिया। रात में लगभग एक बजे प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया।
महिला व उसके प्रेमी मेहरबान के अनुसार रात में वह दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान महिला के भतीजे ने दोनों को देख लिया। आरोप है कि महिला के ससुर, जेठ, देवर ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। पास के गांव से महिला के ननद और ननदोई भी आ गए। सभी ने मिलकर महिला और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। इसके बाद हद पार करते हुए प्रेमी की आधी मूंछें और एक तरफ की भौंहे साफ कर दी। साथ ही सिर के बाल भी काट दिए।
विज्ञापन
इसके बाद महिला के ससुरालीजन, महिला और उसके प्रेमी को दिबियापुर थाने छोड़ गए। पुलिस ने घायलों का दिबियापुर सीएचसी में उपचार कराया। युवक और उसके परिजन महिला के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इंसेट-- -- -- -
सात माह पूर्व फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान
महिला के अनुसार वह सहायल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। लगभग डेढ़ वर्ष पहले नवंबर 2022 में उसकी शादी हुई थी। फेसबुक पर पास के गांव निवासी युवक से दोस्ती हुई। पति को भनक लगी तो एंड्रायड मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मायके से दूसरा मोबाइल मिला तो फिर से प्रेमी से बात करने लगी। महिला का कहना है कि सोमवार की रात पहली बार युवक को घर पर मिलने के लिए बुलाया था। वहीं घटना के बाद ससुराल के लोग उसको अपने साथ रखने को राजी नहीं हैं।

इंसेट