फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The line of Pata feeder, which supplies power to around 50 villages from Keshampur power substation, has become old and dilapidated.

Auraiya News: 50 गांवों को आपूर्ति वाली लाइन जर्जर, फाॅल्ट से होती बिजली गुल

Thu, 31 Jul 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 31 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The line of Pata feeder, which supplies power to around 50 villages from Keshampur power substation, has become old and dilapidated.
फफूंद। केशमपुर विद्युत सब स्टेशन से करीब 50 गांवों को आपूर्ति करने वाले पाता फीडर की लाइन पुरानी और जर्जर हो गई है। इससे अक्सर लाइन में फाॅल्ट और तार टूटने से आपूर्ति ठप हो जाती है। परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जर्जर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केशमपुर के 33 केवीए सब स्टेशन के पाता फीडर से लगभग 50 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है जबकि पाता फीडर से पाता, लोहरई, ममरेजपुर, पुरवा बघन, देवी का पुरवा, सह नगला, ककरैया, खानपुर, धर्मपुर, कासिम नगर, मिरगांवा, मुंशीपुर, कोठीपुर, सलहापुर व दीदारपुर आदि में 1000 से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अर्पित दीक्षित, सतीश पांडे, अखिलेश, अभिषेक चौबे, संदीप, मनोज प्रजापति, शिवम, विक्रम दोहरे, गोरेलाल गुप्ता व हरिराम गुप्ता आदि ने बताया की 25 किमी के इलाके में आपूर्ति करने वाली विद्युत लाइन 25 वर्ष से ज्यादा पुरानी हो गई है। खंभों पर लगे इंसुलेटर और डिस्क भी क्षतिग्रस्त हैं। लाइनमैन जुगाड़ से फाॅल्ट सही कर आपूर्ति चालू करते हैं लेकिन एक घंटा भी आपूर्ति नही रुकती। जब तक दूसरी जगह फाॅल्ट हो जाता है। आए दिन फाॅल्ट और तार टूटना आम बात हो गई है। लोग गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। 24 घंटे में आठ से दस घंटे बिजली मिल पा रही है। परेशान ग्रामीण अछल्दा उपखंड अधिकारी संजीव निरंजन से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर पाता फीडर के लोड को अन्य दूसरे फीडरों पर बांटने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
एसडीओ संजीव निरंजन ने बताया कि लाइन पुरानी होने और लाइन की दूरी अधिक होने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसको दूर करने के लिए नए बने भैंसोल फीडर पर पाता फीडर के आधे गांव को जोड़ने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा साथ ही लाइनों के बीच में आ रहे पेड़ों की कटाई- छंटाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed