फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The large cowshed will be ready in May.

Auraiya News: मई में बनकर तैयार हो जाएगी वृहद गोशाला

Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The large cowshed will be ready in May.
औरैया। पालिका की ओर से शहर के शेरगढ़ घाट स्थित मंगलाकाली मंदिर के पास वृहद कान्हा गोशाला बनाई जा रही है। चार माह से चल रहा काम अब अंतिम दौर में जा पहुंचा है। मई में यह काम पूरा हो जाने के बाद पालिका यहां पर गोवंशों के संरक्षण की कवायद शुरू करेगी। इससे शहर के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से गो संवर्धन को लेकर पालिका को एक वृहद गोशाला को खोलने के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि आवंटित की थी। इसके लिए पालिका की ओर से शहर से सटे बीहड़ में सात एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। छह माह से इस जमीन पर समतलीकरण से लेकर टिनशेड व भंडारण कक्ष बनाने का काम चल रहा है। मंगलाकाली मंदिर से सटकर बनाई जा रही इस गोशाला में धूप से बचाव के लिए पौधरोपण भी किया गया है।
विज्ञापन

कार्ययोजना के मुताबिक वहां पर छांव के लिए चार बड़े टिनशेड तैयार हो रहे हैं। साथ ही पेयजल के भी इंतजाम किया गया है। इस गोशाला में गायों के साथ ही नंदी के लिए अलग-अलग व्यवस्था कराई जा रही है। यहां कुल 500 गोवंशों को रखे जाने की क्षमता होगी। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि गोशाला मई में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद हाईवे से लेकर वार्डों में घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर इस गोशाला में संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed