फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The height gauge on the canal bridge broke, heavy vehicles passing through the damaged bridge

Auraiya News: नहर पुल पर हाइटगेज टूटा, क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे भारी वाहन

Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The height gauge on the canal bridge broke, heavy vehicles passing through the damaged bridge
फोटो-22-कस्बे से होकर गुजरता डंपर। संवाद
अछल्दा। अछल्दा नहर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया हाइटगेज अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया । 15 दिन के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने इसे अभी तक ठीक नहीं कराया है। इसके चलते अब भारी वाहन क्षतिग्रस्त पुल से होकर कस्बे के अंदर से तेज गति से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों का लगातार गुजरना किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ये वाहन कस्बे के अंदर बनी रेलवे क्रॉसिंग को भी पार करते हैं, इससे खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों में इस संबंध में चिंता व्याप्त है। पीडब्ल्यूडी के जेई सुशील कुमार पटेल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हाइटगेज को पुनः स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जब तक यह व्यवस्था बहाल नहीं होती, तब तक कस्बेवासियों को भारी वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाले जोखिमों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed