फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The health of all five children improved and they reached school.

Auraiya News: पांचों बच्चों की तबीयत सुधरी, पहुंचे स्कूल

Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The health of all five children improved and they reached school.
बेला। थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को वैक्सीनेशन के दौरान पांच बच्चों की बिगड़ी सेहत व ग्रामीणों के बवाल के बाद शुक्रवार को सभी बच्चे विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इंद्रबहादुर यादव ने विद्यालय पहुंचकर बीमार हुए बच्चों का हाल चाल लिया। थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार की दोपहर बच्चों को खसरा रूबेला का टीका लगाया जा रहा था। टीका लगवाने के बाद अचानक पांच छात्राओं की हालत बिगड़ गई थी। छात्रों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की थी। इस दौरान गांव के लोग भी स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया था। बुधवार को एएनएम सरस्वती, आशा कार्यकर्ता सुगंध, उपासना व नीलम खसरा-रूबेला की वैक्सीन लेकर स्कूल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव से कहा था कि कक्षा पांच के सभी बच्चों के टीके लगने है। इंजेक्शन के डर से बच्चे न भागें, इसके लिए स्कूल का मेन गेट बंद करा दिया गया था। बच्चों का आरोप है कि उन्हें लंच में घर भी नहीं जाने दिया गया।

वैक्सीन के डर से कुछ बच्चे स्कूल की बाउंड्री फांद कर भाग निकले थे। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने 22 बच्चों के टीके लगाए। इसमें तनवी (11), सलोनी (12), संतोषी (10), शिवांगी (11) व प्रतीक्षा (12) की हालत बिगड़ गई थी। उनके पेट में दर्द, घबराहट और चक्कर आना शुरू हो गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed