फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The head of the arbitrary , how rural water drink

प्रधान की मनमानी, कैसे पिएंगे ग्रामीण पानी

Sun, 12 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 12 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The head of the arbitrary , how rural water drink

अजीतमल ब्लाक के ग्राम अयाना में प्रधान की मनमानी से ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को शिकायत लेकर ग्रामीण तहसील पहुंचे, लेकिन माह का दूसरा शनिवार होने के कारण ग्रामीणों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने प्रधान द्वारिका प्रसाद के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रधान की मनमानी के चलते पीने के लिए पानी की समस्या खड़ी है। ग्रामीण दिनेश चंद्र, हनीफ अली, रसीद अली, कल्लू, पप्पे आदि ने बताया कि गांव में पेयजल को बनाए गए ओवरहैड टैंक से लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इसके लिए प्रधान ने अपने भतीजे को कनेक्शन बांटने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। वह लोगों से पेयजल कनेक्शन के नाम पर मनमाना शुल्क वसूल रहा है। बकौल दिनेश उसने अपने घर में जलनिगम से 500 रुपये की रसीद कटवाकर कनेक्शन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जानकारी प्रधान को लगी तो प्रधान ने उसके घर पहुंचकर परिजनों को गालीगलौज की। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान का भतीजा 600 रुपये में कनेक्शन बांट रहा है, जबकि जलनिगम से 500 रुपये में ही कनेक्शन मिल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम प्रधान अयाना की कारगुजारी की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed