फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The girl was cremated, her cousin is also serious

Auraiya News: युवती का किया अंतिम संस्कार, ममेरी बहन भी गंभीर

Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The girl was cremated, her cousin is also serious
औरैया। ममेरे भाई-बहन के साथ मंदिर जाते समय बाइक बेकाबू होने से गिरी युवती महक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने शव इटावा ले जाने के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस हादसे में घायल ममेरी बहन की हालत अभी भी गंभीर है। परिजन उसे सैफई से कानपुर ले गए।
जनपद इटावा के थाना इकदिल के गांव नगला तारन निवासी राजीव की बेटी महक (18) शनिवार को अजीतमल के गांव कल्ले का पुर्वा स्थित ननिहाल गई थी।
सोमवार की दोपहर महक अपने मामा के बेटे राजा व बहन पूनम के साथ खानपुर स्थित देवकली मंदिर के लिए निकली थी। कानपुर-इटावा हाईवे से गांव मिहौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बाइक अचानक बेकाबू होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई थी।
विज्ञापन

हादसे में महक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजा व पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से गंभीर हालत में दोनों को परिजन कानपुर निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन कल्लू ने बताया कि राजा की हालत में सुधार हुआ है। पूनम की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर, महक का मंगलवार सुबह यमुना किनारे इटावा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed