{"_id":"b9cbb65f7fe93c8f01f040bc10a09e30","slug":"the-furore-surrounding-villagers-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सबस्टेशन घेरकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सबस्टेशन घेरकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे अटसू वासियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सबस्टेशन का घेराव कर हंगामा किया। एसएसओ की सूचना पर अजीतमल कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
सब स्टेशन अजीतमल में हंगामा कर रहे बिजली उपभोक्ता गोपाल उपाध्याय, राजेश अवस्थी, भूरे तिवारी, लालजी पोरवाल, नूतन प्रकाश पोरवाल, शीलू दुबे, मोहन मिश्रा, शिवशंकर दुबे आदि लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रखा है। एक सप्ताह में मात्र छह घंटे बिजली मिल सकी है।
वहीं पिछले कई महीनों से लो वोल्टेज से वह परेशान चल रहे है। उपभोक्ताओं ने विभाग के एसएसओ पर बिजली सप्लाई में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कहा कि एसएसओ फफूंद फीडर को बंद रखते हैं और रंपुरा फीडर पर जरूरत से अधिक सप्लाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इधर सब स्टेशन अजीतमल में हंगामा के सूचना मिलते ही कोतवाली से एसआई मुक्ता प्रसाद फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर उपभोक्ताओं को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया इसके बाद मामला शांत हो सका है।
इंसेट
बिजली सप्लाई का शेड्यूल ऊपर से घोषित है। उसी के अनुसार बिजली सप्लाई की जाती है। फाल्ट आदि की सूचना पर लाइट बंद भी करनी पड़ती है। उपभोक्ताओं की शिकायत उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। शीघ्र ही समाधान होगा।
वीर बहादुर (जेई, अजीतमल)
लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीण
अटसू (औरैया)। क्षेत्र में पिछले छह माह से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। हालत यह है लोगों के घरों में लगे इनवर्टर, फ्रिज, वाशिंग मशीन शोपीस बनी हुईं है। वोल्टेज कम आने के कारण सीएफएल भी नहीं जल रही है। लोगों को कच्चा बल्ब लगाकर काम चलाना पड़ रहा है। बिजली समस्या से परेशान उपभोक्ता रामजी पोरवाल , आलोक अवस्थी, सहदेव राजपूत, मनीष यादव, ज्ञानसिह , मदन, आनंद शर्मा, लालसिंह, प्रमोद राजपूत, राजा दुबे , राघवेंद्र आदि ने बताया कि पिछले छह माह से लो वोल्टेज मुसीबत बना हुआ है। पानी की मोटर भी नहीं उठ रही है। रात को थोड़ा वोल्टेज बढ़ने पर जागकर पानी आदि भरना पड़ता है। किसानों का कहना है। बिजली का यह हाल है। खेती सूखी जा रही है, कोई सुनने वाला नहीं हैं। फसल सूख गई तो वह बिजली का बिल भी नहीं अदा कर पाएंगे।
इनकमिंग मशीन फुंकने से अंधेरा
अजीतमल (औरैया)। विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को इनकमिंग मशीन में अचानक आग लग जाने से कस्बा एवं आसपास क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। रविवार दोपहर बाद तक मशीनें सही करने बाद ही सप्लाई शुरू हो सकी है। उपकेंद्र अजीतमल में शनिवार सुबह इनकमिंग मशीन फुंक जाने से आसपास के इलाके की बिजली गुल हो गई। आग की लपटें देख बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किसी प्रकार सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया। जेई अजीतमल वीर बहादुर सिंह ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण मशीनें फुंकती हैं। जब तक नई मशींने केंद्र को प्राप्त नहीं होगी तब तक समस्या बनी रहेगी।