{"_id":"683c9d64588b154c9c0920a4","slug":"the-family-was-sleeping-while-the-thieves-stole-goods-worth-rs-7-lakh-auraiya-news-c-12-1-knp1031-1135127-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: परिजन सोते रहे, चोर समेट ले गए सात लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: परिजन सोते रहे, चोर समेट ले गए सात लाख का सामान
Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। शनिवार रात को एक घर में परिवार के सदस्य अलग-अलग जगह सोते रहे और चोर कमरों, बक्से और अलमारी के ताले तोड़ते रहे। चोर घर में रखी 2.55 लाख की नकदी, जेवरात समेत सात लाख का सामान समेट कर फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन घटना को संदिग्ध बता रही है। बेला थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि शनिवार रात सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। वह घर के बाहर लेटा था। उनकी वृद्ध मां पास के प्लाॅट में सो रही थीं। जबकि छोटे भाई की पत्नी गोल्डी घर के अंदर कमरे में सोई थीं।
उन्होंने अनुमान से बताया कि तभी छत पर चढ़कर चोर घर में घुस आए। चोरों ने पहले ऊपर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर जेवर चोरी किए। इसके बाद नीचे के कमरे की कुंडी खोली और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर ले गए। इसके अलावा गेहूं व भूसा बेचकर किसान क्रेडिट कार्ड की रकम जमा करने के लिए बक्से में रखे 2.55 लाख नकदी पार कर ले गए।
विज्ञापन
छोटे भाई की पत्नी जब रात को उठी तो उसे कमरे खुले मिले। परिजनों ने 112 नंबर समेत थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।