{"_id":"6939bb7d14da1f0adc0996b8","slug":"the-family-could-not-provide-information-about-jewellery-worth-rs-1-crore-and-cash-worth-rs-8-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135888-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक करोड़ के जेवर, आठ लाख नकद की जानकारी नहीं दे सका परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक करोड़ के जेवर, आठ लाख नकद की जानकारी नहीं दे सका परिवार
Wed, 10 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। दिनदहाड़े बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये के जेवर व आठ लाख नकद की लूट के मामले में शिक्षक बेटा पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे सका।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के लिए कोतवाली लाई गई शिक्षक की आरोपी पत्नी ने पति से सवाल किए तो पति सिर झुकाकर खड़ा हो गया।
मामले में शिक्षक की मां ने बहू और उसके मायकेवालों पर मंगलवार को घर में लूट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शहर के मोहल्ला ओमनगर निवासी शिक्षक अनूप तिवारी ने अपने ससुर लवकुश द्विवेदी, साले मोहित पर घर में घुसकर मां सुमन को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये कीमत के जेवर और आठ लाख रुपये नकदी लूटने का आरोप लगाया था।
इसके अलावा पत्नी गोल्डी व दूसरे साले ईशू पर घटना में शामिल होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों सालों को हिरासत में लिया है। बुधवार की सुबह शिक्षक की पत्नी कोतवाली लाई गई। इधर, शिक्षक अनूप को भी कोतवाली बुलाया गया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने जेवर और नकदी को लेकर सवाल किए तो अनूप एक भी जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने वादी से आठ लाख रुपये व जेवर का ब्योरा मांगा तो वह नहीं दे सका। पत्नी के अनुसार एक शादी में शामिल होने के लिए वह मायके गई थी। इस दौरान उसे जेवर भी नहीं दिया गया। पत्नी का आरोप है कि उसका जेवर छोटी ननद को दे दिया गया। इसके अलावा अभी हाल ही में पति ने उसके पिता से दस हजार रुपये उधार मांगे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि एक बेटा पत्नी गोल्डी व एक अनूप के पास है।
विज्ञापन
सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि वादी के सभी बिंदुओं की जांच हो रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल मामला आपसी विवाद का लग रहा है।