{"_id":"64e3b31315301433990a5c64","slug":"the-drain-of-ramganga-canal-overflowed-water-entered-the-cowshed-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2091-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रामगंगा नहर का नाला उफनाया, गोशाला में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रामगंगा नहर का नाला उफनाया, गोशाला में घुसा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। रामगंगा नहर से खेतों के लिए गया नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे डोडापुर गोशाला समेत आस पास के खेतों में पानी भर गया। गोशाला में पानी भर जाने से मवेशियों को परेशानी हो रही है। प्रधान ने मामले की जानकारी ब्लॉक अधिकारियों को दी है।
बिधूना ब्लाॅक के डोडापुर प्रधान कुसमा देवी के पति संतोष वर्मा ने बताया कि गांव के पास से निकाली रामगंगा नहर से सिंचाई के लिए नाला बना हुआ है। इसी नाले से किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। रविवार रात को अचानक से नाला ओवरफ्लो हो गया। सुबह तक गोशाला व आस पास के कुछ खेतों में पानी भर गया। इससे सबसे ज्यादा मवेशियों को परेशानी हो रही है।
परिसर में पानी निकालने का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके साथ ही नाले से पहले मिट्टी डलवाई गई है। जिससे पानी आगे न बढ़ सके। इस संबंध में तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि कहीं पर कोई खंदी भी नहीं कटी है। नहर का पानी नाले में अधिक आने के कारण उफनाया है। गोशाला में मवेशियों को सुरक्षित करने के लिए व्यवस्था कराई जा रही है।