फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The district hospital has ultrasound machine

जिला अस्पताल को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 23 Jun 2016 12:34 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 23 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The district hospital has ultrasound machine
ultrasound
लाइसेंस मानकों की अनदेखी कर सौ शैय्या अस्पताल भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीन बुधवार को जिला अस्पताल को वापस मिल गई। अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने इसके संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


लाइसेंस होने के बावजूद जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन सौ सैय्या अस्पताल में प्रयोग किया जा रहा था। इसको वापस लाने के लिए अमर उजाला ने मुहिम चला रखी थी। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में सोमवार के अंक में लाइसेंस जिला अस्पताल के नाम, अल्ट्रासाउंड सौ शैय्या अस्पताल में, तथा बुधवार के अंक में जिला अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन सौंपे जाने के निर्देश खबरें प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचकर सीएमएस डा. नवीन कुमार मिश्रा को मंगलवार तक जिला अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन सौंपे जाने का आदेश दिया था। इस पर सौ शैय्या अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को जिला अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी। 10 जनवरी 2016 को नवनिर्मित सौ शैय्या अस्पताल को शुरू कराने के लिए जिला अस्पताल के कक्ष संख्या में 21 के नाम से निर्गत लाइसेंस के बावजूद अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसे जिला प्रशासन ने सौ शैय्या अस्पताल को वापस किए जाने का फरमान सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर के आदेश के अनुपालन के अनुक्रम में जिला अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त करा दी गई है। जिला अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त करने की रिसीविंग भी ले ली है।

                डा. नवीन कुमार मिश्रा
                 सीएमएस, सौ शैय्या अस्पताल                 

सौ शैय्या अस्पताल से जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन वापस मिल गई है। रोगियों को इसकी सुविधा प्रदान कराने को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई है।
                    डा. प्रमोद कटियार
                सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed