फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The district head of the Pradhan Sangh consumed poisonous substance and died

Auraiya News: प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 01 Jun 2025 05:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 01 Jun 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
The district head of the Pradhan Sangh consumed poisonous substance and died
घटना पर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : घटना पर विलाप करतीं महिलाएं।
अयाना। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने शनिवार दोपहर अजीतमल कोतवाली के सुरैंदा गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद बहनोई को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए सैफई ले गए। वहां से दिल्ली ले जाने के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

असेवटा निवासी प्रदीप (45) गांव के प्रधान होने के साथ प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता भी थे।

शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब उन्होंने सुरैंदा गांव के बाहर स्थित थान पर शीतल पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर निगल लिया। इसके बाद उन्होंने सुरैंदा निवासी बहनोई गुड्डू सिंह यादव को फोन कर जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों को उनकी पैंट की जेब से सल्फास की डिब्बी व तीन गोलियां व शीतल पेय की बोतल मिली। परिजन उन्हें निजी वाहन से सैफई ले गए। वहां से दिल्ली ले जाने के दौरान परी चौक पहुंचने पर रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अनहोनी पर पत्नी अनीता, बेटा सूर्या, बेटी प्राची, प्रांति और पिता कैलाश यादव व परिजन रोने लगे। पिता ने बताया कि बेटा ठेकेदारी का काम भी करता था। उसकी जेसीबी सुरैंदा गांव के पास चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी से औरैया जाने की बात कह कर निकला था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed