फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead body of the missing teenager was thrown into the pond after murder

Auraiya News: हत्या कर तालाब में फेंका गया लापता किशोरी का शव

Tue, 25 Jul 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the missing teenager was thrown into the pond after murder
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी का शव घर के बाहर तालाब में उतरता मिला। पिता ने एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन




गांव निवासी पिता को सोमवार सुबह घर के सामने बने तालाब में पुत्री का शव उतरा मिला। शव मिलने की जानकारी पर कोतवाल मुकेश चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा के साथ पुलिस अधीक्षक चारू निगम मौके पर पहुंचीं। शव की शिनाख्त कराई गई। पिता ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर पुताई का काम करता है। गांव में पत्नी, पुत्री व रहते हैं। पुत्री एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। 22 जुलाई की शाम को वह घर से कहीं गायब हो गई। इस पर पत्नी ने गांव के रोहित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें रोहित पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा। शव लगभग दो दिन पुराना है।
विज्ञापन



----



बयानों से पुलिस ने कई बिंदुओं पर शुरू की जांच



पुलिस के सामने पिता और गांव वालों के बयानों में कई बदलाव मिले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिता ने बताया कि वह बेटी के गायब होने की जानकारी पर 24 जुलाई की सुबह ही आया है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गांव का रोहित ले गया, उसने ही हत्या की है। बताया कि उसकी बेटी को राहुल ने फोन पर धमकी दी थी कि वह साथ नहीं चलेगी तो मार देगा। इस पर जब पुलिस ने बेटी के फोन के बारे में पूछा तो जवाब दिया बेटी ने तोड़ दिया और तालाब में फेंक दिया। वहीं कुछ लोगों में चर्चा रही कि 21 जुलाई को लड़की के घर में विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों में चर्चा रही कि परिवार के सभी लोग घर पर थे। एसपी ने मोबाइल व अन्य साक्ष्य तलाशने के लिए तालाब को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
22 को तहरीर 23 को रिपोर्ट, उठे सवाल

परिजनों का कहना है कि 22 जुलाई की शाम बेटी गायब हो गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस यदि सक्रियता से जांच पड़ताल करती तो शायद यह घटना न होती। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed