फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead body of a woman living away from her husband was found hanging.

Auraiya News: पति से दूर रह रही महिला का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 29 Nov 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a woman living away from her husband was found hanging.
फफूंद। पति से दूर रह रही महिला का शव उसके घर की छत से लगे कुंडे में बंधे फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने खुदकुशी की है, लेकिन खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन





फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भैंसोल निवासी सोनू प्रजापति गुरुग्राम के मानेसर में एक कपड़ा फैक्टरी में मजदूर है। उसकी शादी आठ वर्ष पहले मीनू (30) से हुई थी। मीनू अपने तीन बच्चों के साथ गांव में ही अलग घर में रहती थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात बच्चों के सोने के बाद मीनू ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को दो वर्षीय बेटा देव रोने लगा। इस पर पास में ही सो रही सात वर्षीय पुत्री आशिकी की आंख खुली तब घटना का पता चला।
विज्ञापन

बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले परिजन पहुंचे। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने घटना की जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की आत्महत्या के पीछे का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
पंजाब के युवक ने दी थी घटना की जानकारी
गुरुग्राम से आए सोनू प्रजापति ने बताया कि वह दीपावली पर गांव आया था। 17 नवंबर को गुरुग्राम वापस गया था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पत्नी से बात भी हुई थी। रात को उसके पास पंजाब के एक युवक ने फोन करके पत्नी के फंदा लगाने की जानकारी दी थी। घर पर फोन करने पर जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद परिजनों ने फोन पर पत्नी की मृत्यु की सूचना दी। मृतका मीनू का मायका इटावा के बसरेहर खुड़ेसर में है। मायके पक्ष के लोग काफी समय से पंजाब के भटिंडा के पास अबोहर में रहते हैं। सोनू की शादी भी वहीं से हुई थी। पुलिस ने मायके पक्ष को जानकारी दे दी है। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष से कोई भी पहुंचा नहीं था। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed