फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead body of a live-in girl was found hanging in a suspicious condition

Auraiya News: लिव इन में रह रही युवती का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला

Thu, 25 Apr 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a live-in girl was found hanging in a suspicious condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। पांच माह से नगर निवासी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। युवती के परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि राजरानी महिला महाविद्यालय के पास एक मकान में किराए पर रहने वाली युवती का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका है। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी प्रकार से अंदर पहुंची पुलिस ने शव जाल में रस्सी के सहारे फंदे से लटके युवती फफूंद क्षेत्र के गांव सुकंद का पूर्वा निवासी शालिनी (21) पुत्री जयवीर को उतारा।
विज्ञापन

इस बीच सूचना पर पहुंची मृतका की मां सुमन ने बताया कि वह अपनी बेटी शालिनी और अन्य परिजनों के साथ लगभग चार वर्षों से नोएडा में रहती थी। शालिनी घरों में काम करती और बच्चों की देखभाल करती थी। पति राज मिस्त्री का काम करते हैं। इस दौरान किसी प्रकार से शालिनी का संपर्क दिबियापुर के संजय नगर निवासी गैर जातीय युवक से हो गया। नवंबर 2023 में धनतेरस पर दिबियापुर निवासी युवक शालिनी को अपने साथ ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता थाने में शिकायत करने जा रही थी, लेकिन कई लोगों ने मिलकर युवक से समझौता करा दिया। आश्वस्त किया कि युवक उसकी बेटी को ठीक से रखेगा। युवक ने शालिनी से शादी नहीं की और दिबियापुर में किराए के मकान में रहने लगा। शालिनी के चले जाने के एक माह बाद वह लोग भी परिवार के साथ दिबियापुर में ही किराए पर आकर रहने लगे थे।

सुमन और परिजनों ने युवक और उसके साथियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एक युवक, युवती को पत्नी बताकर किराए के मकान में रह रहा था। युवती का शव फंदे पर लटका मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ में रह रहे युवक की लताश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed