फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cut nursery hundred acres of paddy submerged Khandi

खंदी कटने से सौ बीधा धान की नर्सरी जलमग्न

Fri, 24 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 24 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The cut nursery hundred acres of paddy submerged Khandi
गांव के बाहर कटी खंदी - फोटो : अमर उजाला
मानसून आने के बाद बुधवार की रात को नहरों में पानी छोड़ा गया तो नरोत्तमपुर गांव में पानी ने कहर ला दिया। पानी छोड़े जाने के एक दिन ुपहले ही किसानों ने नहर में कुलावा लगा दिया था। बुधवार की देर रात जैसे ही नहर में पानी छोड़ा गया। तेज रफ्तार पानी ने कुलावे को तोड़ दिया। पानी के तेज बहाव के कारण कुलावा के हटने से पूरी की पूरी सड़क जा धसी और तेज रफ्तार से पानी खेतों में भर गया।
विज्ञापन


दो दिन मानसूनी बारिश में बोई गई धान की नर्सरी पानी में डूब गई। खेतों में पानी घुसने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हाहाकर मच गया। सभी अपने-अपने खेतों का हाल जानने के लिए दौड़ पडे़। देखा तो गांव के सभी खेत पानी में डूबे थे।  बची हुई नर्सरी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने गड्ढा खोद कर खंदी को भरने के प्रयास किया लेकिन असफल साबित हुए। काफी देर प्रयास के बाद नहर विभाग को खंदी कटने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नहर विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर हालात पर काबू पाया। लेकिन तब तक धान की नर्सरी चौपट हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही नर्सरी की बुआई हुई थी। करीब 100 बीधा खेतों में पानी भरा जिसमें करीब 10 बीधा खेत की नर्सरी पूरी तरह खराब हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed