फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cow was loaded onto a loader and taken away; the incident was captured on CCTV.

Auraiya News: लोडर में लादकर ले गए गाय, सीसीटीवी में वारदात कैद

Wed, 07 Jan 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The cow was loaded onto a loader and taken away; the incident was captured on CCTV.
बिधूना। कस्बा के किशनी रोड स्थित बाबूराम मोहनलाल स्कूल के पास से मंगलवार दोपहर चोरों ने गाय चोरी कर ली। वे लोडर में लादकर गाय ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा के किशनी रोड निवासी नीलम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी गाय घर से निकलकर विद्युत पावर हाउस वाली गली की ओर चली गई थी। इसी दौरान लोडर सवार चोर वहां पहुंचे और गाय को वाहन में लादकर पार कर ले गए। आरोपी गाय एरवाकटरा की तरफ लेकर फरार हो गए थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि फुटेज से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वाहन नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed