{"_id":"576839334f1c1b3f0ab47ebc","slug":"the-couple-were-swinging-at-the-same-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही फंदे पर झूल गए पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही फंदे पर झूल गए पति-पत्नी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकरावटगंज कालोनी में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। फर्नीचर कारीगर पति धर्मेंद्र (28) का शव फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था और ठीक बगल में पत्नी नीलम (25) का शव फंदे से लटक रहा था। कमरे का कुछ सामान बिखरा हुआ था। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े की आशंका जताई जा रही है। एसपी पश्चिम और फोरेंसिक ने जांच की।
इलाकाई लोगों ने पुलिस को बताया कि दंपति घर में अकेले रहते थे। धर्मेंद्र श्यानगर के एक फर्नीचर कारखाने में काम करता था। धर्मेंद्र की ससुराल औरेय्या में है, तीन साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। करीब आठ माह पूर्व नीलम को बेटी हुई थी, लेकिन बीमारी के चलते बेटी की कुछ दिन बाद ही मौत हो गई थी। धर्मेंद्र की मां कमलेश छोटे बेटे को लेकर पानीपत में अपने बेटी बिट्टी और दामाद के साथ रहती है। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि जिस दुपट्टे से नीलम ने फांसी लगाई, उसका आधा टुकड़ा धर्मेंद्र के शव के ठीक बगल में पड़ा था। वहीं चाकू पड़ा था।
हालात देखकर प्रतीत हो रहा है कि पहले पति ने फांसी लगाई और पत्नी ने चाकूसे फंदा काटकर उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद पति को मृत देख पत्नी ने भी उसी फंदे के टुकड़े से दूसरा टुकड़ा बांधा और नीचे स्टूल रखकर फांसी लगा ली। दोनों के शरीर पर चोट का कोई निशान भी फोरेंसिक को नहीं मिला। सुसाइड की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। हो सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ हो, इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक फांसी लगा ली हो। औरैय्या सूचना की जा रही है।