फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The couple left after asking to return in two hours, the dead body arrived together

Auraiya News: दंपती दो घंटे में लौटने की कहकर निकले, एक साथ पहुंचे शव

Sat, 06 May 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The couple left after asking to return in two hours, the dead body arrived together
अजीतमल। कस्बे के आर्यनगर निवासी नवनीत गुप्ता और उनकी पत्नी अंजली की गुरुवार रात औरैया के करमपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन बार बार यह करते नजर आए कि दो घंटे में आने की बात कह निकले थे और एक साथ दो अर्थियां पहुंची। पड़ोस के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन

बेटे और बहू की मौत के बाद पिता भगवानदास गुप्ता का बुरा हाल रहा। मृतक के बेटे विवेक (13) व पुत्री सुभि (16), सौम्या(18) बदहवाश नजर आई। हर कोई बूढ़े पिता और बच्चों को दिलासा देता नजर आया। पड़ोसियों में मातम का माहौल था। सिसकियां भरते हुए बूढ़े पिता ने बताया कि बेटा और बहू ने दो घंटे में औरैया से लौट कर आने की बात कही थी और एक साथ दोनों की अर्थियां पहुंची। घटना को लेकर हर किसी की आंख नम दिखीं।
विज्ञापन

भगवानदास पर टूटा दुखों का पहाड़
बेटे और बहू की मौत के बाद भगवानदास पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह बार बार दहाड़ मारते हुए यही कह रहे थे अब सब कुछ उजड़ गया। परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भगवानदास के दामाद की बीमारी से मौत हो गई थी। इस पर नवनीत पत्नी अंजली के साथ बहन किरन के घर औरैया आते जाते थे। गुरुवार रात वह किरन के घर से स्कूटी से घर लौट रहे थे। औरैया कोतवाली के करमपुर हाईवे के पास सामने से आए वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed