फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The country is bankrupted by wrong policies

गलत नीतियों से देश कंगाल होने की कगार पर: यशवंत

Wed, 29 Jan 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
The country is bankrupted by wrong policies
फोटो 28 एयूआरपी 04 - मंगलवार को वार्ता करते पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व उपस्थित सपा नेता - फोटो : AURAIYA
औरैया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे यशवंत सिन्हा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश कंगाल होने की कगार पर है। इसमें सुधार करने के लिए सरकार के पास कोई नीति और कार्यक्रम नहीं है। यह सरकार केवल समाज को बांटने का कुचक्र रच रही है।
विज्ञापन

देश भर में नौ जनवरी से गांधी यात्रा निकाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने 60 कार्यकर्ताओं के साथ कानपुर देहात से होते हुए मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे जिले की पुरवा रहट सीमा पर पहुंचे। यहां पूर्व वित्त मंत्री का जिले की सीमा के साथ ही शहर में कई स्थानों पर सपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने शहर के जेके टॉवर में बातचीत के दौरान बताया कि गांधी शांति यात्रा निकालने का उद्देश्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का संविधान के दायरे में रहकर विरोध करना है। इस रैली को अच्छी-खासी सफलता मिल रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी और अटल की भाजपा सरकार में जमीन आसमान का अंतर है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश कंगाल होने की कगार पर है। प्रदेश सरकारों को जीएसटी का भुगतान न किए जाने से उनकी आर्थिक स्थिति दिनों-दिन खराब हो रही है। वित्त मंत्री किसके दबाव में है कि गाड़ी पटरी पर नहीं आ रही है। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) लाने की कोई जरूरत नहीं है। यह सरकार केवल नफरत की राजनीति कर रही है। झारखंड के चुनावों से सरकार की पोल खुल चुकी है। दिल्ली के चुनावों में भी भाजपा के जिम्मेदार नेता दोयम दर्जे की राजनीति पर उतारू हैं, लेकिन जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ओपी सिंह आदि का सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, प्रधान धर्मेद्र यादव, अवधेश भदौरिया आदि ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर कल्लू यादव, अमित यादव, अजय तिवारी, श्याम बाबू यादव, राजू खान, सत्तार हाफिज, शफीक ठेकेदार, शिवम मामू, शिवम तोमर, रवि तोमर, पंकज तोमर, दीपू लोधी, प्रभात यादव, अमोल यादव, अंकित यादव, विकास तोमर, ऋषि यादव, पवन कुशवाहा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed