फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The complainant gets upset due to the lateness of the officers.

औरैयाः अफसरों की लेटलतीफी से फरियादी होते परेशान

Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The complainant gets upset due to the lateness of the officers.
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शासन ने जनता की समस्याएं सुनने के लिए सभी अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए हैं, पर जिले के विकास का जिम्मा संभालने वाले अफसरों पर इसका कोई असर नहीं है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने सुबह ठीक 10 बजे कलक्ट्रेट व विकास भवन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो 10:25 तक कई अधिकारियों की सीटें खाली रहीं।
विज्ञापन

विकास विभाग के मुखिया मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह निर्धारित समय से करीब दस मिनट पहले ही दफ्तर पहुंच गए, लेकिन उनके मातहत कई अधिकारी व कर्मचारी देर से आते रहे। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सुबह दस बजे से 12 बजे तक जन सुनवाई का आदेश है। सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में दस बजे हर हाल में पहुंचकर जनता की फरियाद सुननी होगी। जितने भी अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

समय 10:05-जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का दरवाजा बंद था। अंदर एक कर्मचारी बैठा मिला। जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी व उनके बाकी कर्मचारी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: 10:10 बजे-जिला पंचायत राज अधिकारी के कक्ष का ताला खुला था। जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह अपने कमरे में नहीं थे। हालांकि एक-दो कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश कर्मचारी कार्यालय में मिले। साहब कहां हैं, यह कर्मचारी नहीं बता सके।
समय: 10:15 बजे-परियोजना निदेशक डीआरडीए कार्यालय का दरवाजा बाहर से बंद मिला। कार्यालय के बाहर खड़े कर्मचारी ने बताया कि साहब आने वाले हैं। आज किसी कारणवश विलंब हो गया है। पीडी कार्यालय के ज्यादातर कर्मचारी कार्यालय में नहीं थे, सभी सीटें खाली दिखीं।
समय: 10:20 बजे-कलक्ट्रेट कार्यालय स्थित डूडा कार्यालय आम दिनों की तुलना में विलंब से खुला। ताला खोल रहे कर्मचारी ने बताया कि बरसात के चलते कर्मचारी नहीं आ सका। इसलिए वह ताला खोल रहा है। पीओ डूूडा परियोजना अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।

कौन कितने बजे पहुंचा
समय अधिकारी का नाम
09:50 बजे मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह
09:55 बजे डीडीओ करुणा पति मिश्रा
10:20 बजे जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा
10:25 बजे जिला सांख्यकी अधिकारी बब्बन मौर्या
10:27 बजे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हेमचंद
10:30 बजे समाज कल्याण अधिकारी डॉ इंदिरा सिंह

-बंद पड़ा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय। संवाद

-बंद पड़ा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय। संवाद- फोटो : AURAIYA

 खाली पड़ी परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण की कुर्सी। संवाद

खाली पड़ी परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण की कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो 25 एयूआरपी -23 - परियोजना निदेशक नगरीय विकास अभिकरण की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

फोटो 25 एयूआरपी -23 - परियोजना निदेशक नगरीय विकास अभिकरण की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed