फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The commotion in the bank consumers

बैंक में उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Wed, 20 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Wed, 20 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The commotion in the bank consumers
बैंक के अंदर हंगामा करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
अजीतमल  कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक  में दोपहर तक इंतजार के बाद भी भुगतान होता न देख उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।  उपभोक्ताओं का विरोध देख शाखा प्रबंधक ने बैंक में पैसा न होने की बात कहकर शीघ्र भुगतान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अजीतमल स्थित सेंट्रल बैंक की शाखाओं से भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दो दिनों से बैंक के पास उपभोक्ताओं को देने के लिए पैसा नहीं हैं। इसके चलते बीहड़ क्षेत्र के रोशनपुर, जसवंतपुर, हसुलिया, चपटा, हैदरपुर, जगतपुर, अयाजना, मुरादगंज आदि क्षेत्र के खाता धारकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बुधवार को बैंक में पैसे के लिए खड़े उपभोक्ताओं को जब भुगतान नहीं मिला तो यह हंगामा करने लगे। इन्हाेंने  शाखा प्रबंधक के खिलाफ  नारेबाजी की। उपभोक्ता कमलेश कुमार, रामऔतार, हरचरन, रामादेवी, मुन्नीदेवी, सुबीर कुमार, प्रताप सिंह आदि ने बताया कि भुगतान न होने से बीमारी, शादी, तिलक आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टाफ  की कमी के चलते मुरादगंज शाखा पर लेनदेन बंद  है। अजीतमल शाखा के माध्यम से काम कराना पड़ रहा है।
एस.एन.टिक्का,सेंट्रल बैंक मैनेजर, मुरादगंज

उपभोक्ताओं के भुगतान के लिए साठ लाख रुपये की डिमांड भेजी गई थी। कई सप्ताह बीत गए हैं । अभी तक करेंसी चेस्ट इटावा से पैसा नहीं भेजा गया है। इसके चलते भुगतान करने में समस्या आ रही है।
 एस. के. गुप्ता, सेंट्रल बैंक मैनेजर, अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed