{"_id":"576adf554f1c1b0627b482bf","slug":"the-child-fell-on-power-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे पर गिरी बिजली, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे पर गिरी बिजली, मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
मानसून की बारिश अब पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से भी राहत ली है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में प्लाट पर सो रहे 11 साल के बच्चे पर बिजली गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे के मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची। गांव आलमगीरपुर निवासी रामपाल का प्लाट गांव में ही है। रामपाल का बेटा शिवेंद्र (11) मंगलवार रात प्लाट पर चारपाई डालकर सो रहा था। सुबह तेज बारिश के साथ बिजली कड़की। इस पर वह उठकर वहां से जाने लगा।
तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। शिवेंद्र उसकी चपेट में आ गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो देखा कि शिवेंद्र की मौत हो गई है। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुुंचे। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार संध्या शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि परिवार को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
बीएसएनएल टॉवर पर गिरी बिजली
मूसलाधार बारिश के साथ बुधवार सुबह एक बीएसएनएल टावर पर बिजली गिर गई। इससे संचार सेवा ध्वस्त हो गई। मुरादगंज स्थित बीएसएनएल टावर पर तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे टावर में लगे उपकरण फुंक गए और संचार सेवा ठप हो गई। सूचना पर विभागीय अधिकारी पहुंचे। काफी नुकसान होने के कारण शाम तक संचार सेवा शुरू नही हो सकी। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से जल्द संचार सेवा बहाल किए जाने की मांग की है।