फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bride had to make vows to her girlfriend for the wedding

Auraiya News: शादी के लिए वधू को उसकी प्रेमिका से करनी पड़ी मन्नतें

Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The bride had to make vows to her girlfriend for the wedding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। मंगलवार को बिधूना कोतवाली में एक हाई वोल्टेज ड्राॅमा चला। कोतवाली परिसर में एक वधू को वर से शादी करने को लेकर उसकी प्रेमिका से मन्नतें करनी पड़ी। बरात जाने से पहले प्रेमिका का खड़ा किया बवाल घंटों मनाने के बाद शांत हो सका। वधू के पैर पकड़ने के बाद प्रेमिका बिना कुछ बोले ही अपने पिता के साथ वापस अपने घर के लिए निकल गई।
कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग मंगलवार को बिधूना कोतवाली पहुंचीं। उसके साथ बिल्हौर पुलिस भी थी। एक गांव में पहुंचकर शादी के लिए जा रही बरात को रोकने के लिए व्यवधान खड़ा कर दिया। नाबालिग का आरोप था कि तीन साल से उसका युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले नाबालिग को पता चला कि युवक की शादी होने जा रही है। इसके बाद उसने बिल्हौर पुलिस को पूरा मामला बताया। मंगलवार को वह युवक के गांव पहुंची तो बरात जाने की तैयारी चल रही थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों को सदर कोतवाली ले जाया गया। जहां यह पूरा मामला घंटों चला। वर के साथ वधू पक्ष रसूलाबाद से बिधूना कोतवाली आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वधू भी देर शाम कोतवाली आ पहुंची। जहां उसने प्रेमिका के पैर पकड़ लिए। मन्नतें करने पर प्रेमिका शांत होकर पिता के साथ कानपुर चली गई। उधर प्रेमिका के जाने के बाद भी वर के ऊपर छाए संकट के बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं। बिधूना कोतवाली में मौजूद बिल्हौर पुलिस का कहना है कि जब तक प्रेमिका कार्रवाई न करने की बात लिखित नहीं देती है तब तक शादी नहीं हो सकती है।

ऐसे में अभी शादी हो पाना फिलहाल टलता दिख रहा है। वहीं कोतवाली में देर रात तक हाईवोल्टेज ड्राॅमा चलता रहा। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामला बिल्हौर का है। यहां से कोई मतलब नहीं है। फिलहाल वह अभी मीटिंग में थे, उन्हें इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed