फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body was identified before the pyre was lit; the young man had gone missing while returning from Bageshwar Dham.

Auraiya News: चिता जलने से पहले हुई शिनाख्त, बागेश्वर धाम से लौटते समय लापता हुआ था युवक

Wed, 22 Apr 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The body was identified before the pyre was lit; the young man had gone missing while returning from Bageshwar Dham.
फोटो-30-विशाल। फाइल फोटो
अछल्दा। थाना क्षेत्र के घसारा और सामहो स्टेशन के बीच रविवार को मिले युवक के शव की मंगलवार शाम शिनाख्त हो गई। यह पहचान तब हुई जब शव अंतिम संस्कार के लिए शेरगढ़ घाट ले जाया गया था। चिता में मुखाग्नि देने से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के जरिए परिजन ने युवक की पहचान इटावा निवासी विशाल कुमार के रूप में की।
विज्ञापन

इटावा के मोहल्ला शांति कॉलोनी नई बस्ती निवासी इनाम सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा विशाल कुमार (25) मानसिक रूप से बीमार था। वे विशाल को लेकर बागेश्वर धाम गए थे। वहां से वापस लौटते समय कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर विशाल पानी लेने के लिए उतरा लेकिन ट्रेन चलने तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बीते 19 अप्रैल को अछल्दा में रेलवे स्टेशन के पास लाइन पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए चिचौली मर्चरी में रखा गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब कोई वारिस नहीं आया तो सामाजिक संस्था के पदाधिकारी अंतिम संस्कार के लिए शव को औरैया के शेरगढ़ घाट ले गए। इसी बीच, विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर साझा की गई फोटो इनाम सिंह तक पहुंची। फोटो देखते ही वह घाट पहुंचे और बेटे के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए मौके पर मौजूद अछल्दा थाने के सिपाही विनोद कुमार ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
----
रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान हो गई थी। जांच के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
-पी पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed