{"_id":"62b75cad0ba54a3ade7d6656","slug":"the-body-of-the-mela-manager-found-hanging-in-the-guest-house-auraiya-news-knp7043004150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला मेला मैनेजर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला मेला मैनेजर का शव
विज्ञापन
औरैया। शहर के मां मंगला काली चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में मेला मैनेजर का शव बाथरूम में कुंडे से शर्ट के सहारे फंदे में लटका मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के कानपुर निवासी परिजनों को सूचना दी। पत्नी के पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मां मंगला काली चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को जादूगर मेला लगना था। इसके मैनेजर बिरहाना रोड, कानपुर निवासी अमित अवस्थी थे। शुक्रवार रात अमित अवस्थी ने अज्ञात कारणों के चलते गेस्ट हाउस के बाथरूम में कुंडे के सहारे अपनी ही शर्ट से फंदा लगा लिया।
सुबह जब गेस्ट हाउस कर्मियों ने बाथरूम में शव लटका देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सैंपल जुटाए। परिजनों के साथ औरैया पहुंची पत्नी प्रिया अवस्थी ने पति का पोस्टमार्टम न कराए जाने को लेकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
पुलिस को बताया कि पति गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इस पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने कहा कि परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। फिर भी अनुमान है कि बीमारी से परेशान होकर उसने जान दी है।