फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a young man was found in a suspicious condition at Dev Sthan

Auraiya News: संदिग्ध हालत में देव स्थान पर पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a suspicious condition at Dev Sthan
सहार। गांव पुर्वा दानशाह में मंगलवार सुबह एक युवक का शव ब्रह्मदेव बाबा के थान पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। वह सोमवार शाम से लापता था। जानकारी पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन

पुर्वा दानशाह निवासी महेश बाबू उर्फ भूरा (44) पुत्र प्रेमबाबू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके बेटे कन्हैया, शिवम दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। सोमवार शाम को भूरा घर से टहलने के लिए निकले थे। देर रात तक घर पर न पहुंचने पर पत्नी कृष्ण प्यारी ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह खेतों पर काम करने गए लोगों ने गांव के बाहर बने ब्रह्मदेव बाबा थान पर उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन

अनहोनी पर पत्नी कृष्ण प्यारी व परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एसआई देवेंद्र कुमार व कुलदीप राजपूत ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed