{"_id":"cfcc0365e0b74a139cf20ed1851891ad","slug":"the-bjp-will-showcase-26-farmer-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्या को लेकर भाजपाई 26 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्या को लेकर भाजपाई 26 को करेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर रोड स्थित भाजपा नेता के आवास पर हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक में किसानों एवं बिजली की समस्या को लेकर 26 मार्च को आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के ऊपर आई आफत प्रदेश सरकार को नहीं दिखाई पड़ रही है। पूरे प्रदेश में बर्बाद हुई फसल की अधिकारी सही रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। साथ ही पूरे सूबे में बिजली के लिए हाहाकार मचा है। सपा सरकार बिजली समस्या से निजात दिलाने को ठोस कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार में पूरी तरह से जंगलराज कायम है, किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों पर कोई का जोर नहीं है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।
पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि इन्हीं समस्याओं को लेकर 26 मार्च कोे धरना प्रदर्शन होगा। बैठक में भूरे चौबे, विशाल शुक्ला, रमेश दिवाकर, विनोद दुबे, मन्नू तोमर, धीरू राजपूत, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन