{"_id":"685d87749403beeb5d0ac4df","slug":"the-bike-rider-jumped-and-fell-on-the-ballast-after-being-hit-by-a-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127889-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से उछलकर गिट्टी पर गिरे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से उछलकर गिट्टी पर गिरे बाइक सवार
Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने निकले बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछल कर सड़क किनारे जमा गिट्टी पर जा गिरे। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। उधर, टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग निकला।
कोतवाली अजीतमल के गांव नियामतपुर निवासी जयवीर अपनी पत्नी आरती देवी (57) तथा परमाल पुत्र लोटन के साथ एक ही बाइक से शादी के कार्ड बांटने बिधूना जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे अछल्दा मार्ग पर रुरुगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को हल्की चोटें आईं, लेकिन महिला आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को बिधूना सीएचसी भेज दिया।