फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The attackers opened fire on a young man in a car, the bullet hit him below the waist.

Auraiya News: हमलावरों ने कार सवार युवक पर की फायरिंग, कमर के नीचे लगी गोली

Sat, 10 Jan 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The attackers opened fire on a young man in a car, the bullet hit him below the waist.
फोटो-34-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर नहर पुल पर शनिवार दोपहर को कार सवार युवक पर काली पल्सर से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कमर के नीचे गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव करमपुर निवासी आशुतोष तिवारी (23) की कार दिबियापुर रोड स्थित टाटा एजेंसी पर क्लेम के लिए खड़ी थी। शनिवार को एजेंसी के एक कर्मचारी ने फोन कर उसे कार का काम पूरा होने की जानकारी दी तो वह गांव निवासी अपने दोस्त गोपाल के साथ कार लेने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी पर पहुंचा तो देखा कार में कोई काम नहीं हुआ था। इसके बाद वह कार लेकर वापस चल दिया। इसी दौरान नहर पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली आशुतोष की कमर के नीचे लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोपाल ने फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे कोतवाल राजकुमार सिंह ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आशुतोष ने पुलिस को अपने साथ ही घटना की पूरी जानकारी दी। आरोप है कि उसे साजिश के तहत वहां बुलाया गया था, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। यह भी बताया कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर सिपाही तैनात थे, लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर वह वहां से चले गए। कार में गोली के निशान हैं।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और सीओ सिटी अशोक कुमार ने गोपाल के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश के पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया है। परिजन की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यही था कृष्णा अवस्थी वाला..इतना कहकर मार दी गोली
गोली लगने से घायल आशुतोष ने बताया कि कार के पास आते ही बाइक सवार एक युवक ने कहा कि यही था कृष्णा अवस्थी वाला। बस इतना कहने के बाद ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आशुतोष ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक का विवाद हो गया था। इस दौरान उसने बीच-बचाव कर दिया था।

युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने हमलावरों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजन की तहरीर पर जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

-आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक।

फोटो-34-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद

फोटो-34-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद

फोटो-34-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद

फोटो-34-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed