फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The attackers killed the youth with a sharp weapon

Auraiya News: हमलावरों ने धारदार हथियार से की युवक की हत्या

Thu, 12 Jun 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 12 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The attackers killed the youth with a sharp weapon
एरवाकटरा। बुधवार रात को हमलावरों ने धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी। बाद में रमपुरा गांव के बंबे के पास पुलिया पर शव फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। युवक के जबड़े पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस पहचान में जुटी है। वारदात कन्नौज और इटावा बार्डर पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नजदीक हुई।
बुधवार रात को रमपुरा गांव का एक किसान अपने मूंगफली के खेत में पानी लगाने गया था। सिंचाई करने के बाद वह सबमर्सिबल बंद कर वापस बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में बंबे के समीप पुलिया पर बाइक की रोशनी में उसने एक युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा। शव देखकर घबराया युवक सीधे गावं पहुंचा और लोगों व पुलिस इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर आसपास के गांव के लोगों का मजमा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक लोअर पहने था और उसके गले में पीला अंगौछा पड़ा था। चौकी इंचार्ज मुलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ पी. पुनीत मिश्रा भी पहुंच गए। एसपी अभिजित आर शंकर भी वहां पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान कराई जा रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि उसकी यहां पर हत्या की गई है। या फिर उसे बाहर से लाकर यहां पर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed