{"_id":"64399ed0a5dce684f9053b74","slug":"the-atmosphere-left-deteriorating-the-police-pacified-auraiya-news-c-12-1-180829-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिगड़ते बचा माहौल, पुलिस ने शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिगड़ते बचा माहौल, पुलिस ने शांत कराया
Sat, 15 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
-शहर में सुभाष चौक पर लगे हनुमान झंडे से ऊंचा जय भीम लिखा झंडा लगाने पर आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती के दौरान दो मामले सामने आए। जिससे माहौल बिगड़ने बिगड़ते बचा। पुलिस ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया।
कादलपुर में कुछ लोगों की ओर से सरकारी जमीन पर बाबा साहेब की मूर्ति रखवा दी गई। इसका विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजस्व कर्मचारियों के साथ लोगों को समझा बुझाकर मूर्ति हटवाई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
वहीं सुभाष चौक पर शोभा यात्रा निकालने के दौरान कुछ युवाओं ने सुभाष चौक पर पहले से लगे हनुमान जी के झंडे से ऊंचा जय भीम लिखा झंडा लगा दिया। मामला संज्ञान में आते ही युवाओं ने तत्काल हनुमान जी के झंडे को उतारकर दूसरा लंबा बांस लगाकर हनुमान जी के झंडे को नीले झंडे से ऊंचा बांध दिया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक शिवगोपाल दुबे समेत तमाम सनातनी युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने कहा कि कादलपुर में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के मूर्ति रखी जा रही थी। वहां शांति व्यवस्था बनी हुई है। वहीं सुभाष चौक के मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।