{"_id":"6817b33208bb1cfc400e6e93","slug":"the-accused-told-the-police-that-the-son-and-father-had-an-illicit-relationship-and-killed-him-because-he-did-not-get-love-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1099075-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस से बोले हत्यारोपी बेटे-पिता के थे अवैध संबंध, प्यार नहीं मिला इसलिए मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस से बोले हत्यारोपी बेटे-पिता के थे अवैध संबंध, प्यार नहीं मिला इसलिए मार दिया
Mon, 05 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 05 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया। किसान रविंद्र यादव की हत्या के पीछे उनके ही दोनों बेटे व भांजे का हाथ रहा। बेटों का कहना है कि उन्हें पिता का प्यार नहीं मिला, इसी वजह से उन्हें मार डाला। पुलिस की हिरासत में उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।
बेटों का आरोप है कि पिता के अवैध संबंध थे। वहीं, रिश्तेदारों ने जमीन के लालच में बेटों व उसके भांजे पर रविंद्र को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपियों का एक साथी भी शामिल बताया जा रहा है।
इटावा के नगला महाजीत निवासी रविंद्र यादव (50) पिछले 20 सालों से अपने मामा स्व. मिलाप सिंह के यहां रह रहे थे। आरोप है कि वह घर नहीं जाते थे और न परिवार का भरण पोषण करते थे। इससे उनके बेटे नाराज रहते थे। बेटों के अनुसार रिश्तेदारी में अवैध संबंध के चलते पिता से प्यार नहीं मिला। इसी वजह से बेटे आदेश और नवीन ने अपनी बुआ के बेटे अंकित निवासी बकुआ अछल्दा व साथियों के साथ मिलकर पिता को अगवा कर हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ के अनुसार, रविवार सुबह रविंद्र व रिश्तेदार विवेक के इटावा जाने की जानकारी होने पर आदेश, नवीन व अंकित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वैवाह बंबा के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद रविंद्र को कार में डालकर साथ ले गए और रास्ते में मारपीट करते रहे। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रविंद्र को आरोपियों के चंगुल से जीवित छुड़ा लिया, मगर मारपीट से आई चोटों से उन्होंने सीएचसी में दम तोड़ दिया।
गांव ले जाकर मारपीट कर रुपये लेते थे बेटे
विवेक की बहन रूबी का आरोप है कि रविंद्र के बेटों को जब भी मौका मिलता था वह उन्हें अपने साथ गांव नगला महाजीत ले जाते थे और मारपीट कर उनसे रुपये लेते थे। रविंद्र ने रठा गांव में 10 बीघा जमीन खरीद ली थी। इसपर भी बेटों की नीयत खराब थी।
रामनरेश ने की आरोपियों की कार की पहचान
रविंद्र का अपहरण होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिश्तेदार विवेक के पिता रामनरेश के साथ मिलकर कार सवारों का पीछा किया। दिन भर आसपास के क्षेत्र की खाक छानने के बाद पुलिस टीम को जयसिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास कार की लोकेशन मिली।
रामनरेश की पुष्टि करने पर टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर ही है। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि बरामद कार किसके नाम पंजीकृत है, इसकी जांच की जा रही है। वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।