फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The 132 KV power sub station took place not Devkli

नहीं शुरू हो पाया देवकली का 132 केवी बिजली उपसंस्थान

Wed, 20 Apr 2016 12:37 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 20 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The 132 KV power sub station took place not Devkli
इंजीनियर की जांच को तैयार 132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान के पैनल - फोटो : amar ujala beuro
एक हफ्ते बाद भी शहर में बना 132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान शुरू नहीं हो सका है। इंजीनियरों की टीम न आने से केंद्र में लगे पैनल की जांच एक हफ्ते से लटकी है। इसके चलते भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचने की उम्मीद धूमित होती जा रही है। लगातार इंजीनियरों के आने की तारीख बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जिले भर के उपभोक्तओं को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार 132 केवी देवकली बिजली उप संस्थान से अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। उप संस्थान का संचालन शुरू कराए जाने से पहले केंद्र पर एलेस्टॉन कंपनी के लगे पैनलों की जांच कराई जानी है। इसके लिए एक सप्ताह से लगातार कंपनी के अधिकारियों और ट्रांसमीशन विभाग के अफसरों के बीच पत्राचार चल रहा है। इसके बावजूद जांच लटकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रंासमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले आनेपुर बिजली केंद्र को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था।
ट्रांसमीशन के एक्सईएन रामवीर सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को लगातार पत्र लिखकर पैनलों की जांच कराने के लिए इंजीनियर भेजने की बात कही जा रही है। लेकिन एक सप्ताह से उन्हें टरकाया जा रहा है। ऐसे में 132 केवी उप बिजली संस्थान पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं करा पा रहा है। फिलहाल प्रयास जारी है। एक-दो दिन में इंजीनियर के आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed