{"_id":"571682024f1c1b7b708b45e9","slug":"the-132-kv-power-sub-station-took-place-not-devkli","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं शुरू हो पाया देवकली का 132 केवी बिजली उपसंस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं शुरू हो पाया देवकली का 132 केवी बिजली उपसंस्थान
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर की जांच को तैयार 132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान के पैनल
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते बाद भी शहर में बना 132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान शुरू नहीं हो सका है। इंजीनियरों की टीम न आने से केंद्र में लगे पैनल की जांच एक हफ्ते से लटकी है। इसके चलते भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचने की उम्मीद धूमित होती जा रही है। लगातार इंजीनियरों के आने की तारीख बढ़ती जा रही है।
जिले भर के उपभोक्तओं को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार 132 केवी देवकली बिजली उप संस्थान से अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। उप संस्थान का संचालन शुरू कराए जाने से पहले केंद्र पर एलेस्टॉन कंपनी के लगे पैनलों की जांच कराई जानी है। इसके लिए एक सप्ताह से लगातार कंपनी के अधिकारियों और ट्रांसमीशन विभाग के अफसरों के बीच पत्राचार चल रहा है। इसके बावजूद जांच लटकी है।
गौरतलब है कि ट्रंासमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले आनेपुर बिजली केंद्र को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था।
ट्रांसमीशन के एक्सईएन रामवीर सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को लगातार पत्र लिखकर पैनलों की जांच कराने के लिए इंजीनियर भेजने की बात कही जा रही है। लेकिन एक सप्ताह से उन्हें टरकाया जा रहा है। ऐसे में 132 केवी उप बिजली संस्थान पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं करा पा रहा है। फिलहाल प्रयास जारी है। एक-दो दिन में इंजीनियर के आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।