फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thatch fire, eight home Ashes

छप्पर में लगी आग, आठ घर राख

Sat, 14 May 2016 11:42 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 14 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thatch fire, eight home Ashes
जली ग्रहस्थी देख किस्मत कोसते पीड़ित - फोटो : amar ujala beuro
 थाना क्षेत्र के गांव मढ़ोक में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आठ घरों के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को
विज्ञापन

मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

क्षेत्र के गांव मढ़ोक निवासी स्वरूप सिंह पुत्र ध्यान सिंह के छप्पर में शनिवार की शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग की लपटों को उठते देख ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने रौद्ध रूप धारण कर लिया। पड़ोसी रविंद्र पुत्र बाबू सिंह, मुलायम सिंह पुत्र सुघर सिंह, छेदीलाल पुत्र घासीराम, राकेश पुत्र छेदीलाल, विश्वनाथ पुत्र अर्जुन सिंह, ब्रहमपाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह व छोटे सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। थानाध्यक्ष घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड में दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों व पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक आठों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। पीड़ितों ने बताया कि अग्निकांड में करीब छह लाख रूपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों अब दाने-दाने को मोहताज हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed