फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   TET will be held today at 22 centers

22 केंद्रों पर आज होगा टीईटी

Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
TET will be held today at 22 centers
औरैया। 23 जनवरी यानी आज जिले के 22 केंद्रों पर टीईटी आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराने के लिए विभाग ने चालकों और परिचालकों को जिम्मेदारियां दे दी हैं।
विज्ञापन

टीईटी में इस बार 23559 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों को केंद्रों में आधे घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, औरैया रोडवेज डिपो प्रशासन ने शनिवार दोपहर तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बसों का संचालन सुनिश्चित कराने के लिए चालक-परिचालकों के साथ बैठक की गई। एआरएम आरएस चौधरी ने डिपो में सुबह पांच बजे उपस्थिति होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिपो के पास 65 बसों का बेडा है। जिसमें बिधूना के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अभी तक इस रूट पर एक ही बस थी, लेकिन अब तीन का संचालन होगा। इससे दिबियापुर-बिधूना के परीक्षार्थियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही अजीतमल रूट पर पहले से ही लगभग 40 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चालकों को कस्बे के अंदर बसों को ले जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एआरएम ने बताया कि बसों में अभ्यर्थियों के आने-जाने की निशुल्क व्यवस्था 22 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक लागू रहेगी। केंद्रों तक पहुंचने के लिए अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वह डिपो परिसर में बनाए गए परीक्षा सहायता स्थल पर आकर अपनी परेशानी बता सकते हैं। उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed