फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   TET exam 12 centers will be on 2 February

दो फरवरी को 12 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा

Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
TET exam 12 centers will be on 2 February
उत्तर प्रदेश टीचर पात्रता परीक्षा आयोजन की तैयारी पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें परीक्षा संपन्न कराने के लिए नामित किए गए स्टेटिक, सेक्टर, पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो फरवरी को होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले 12022 परीक्षार्थियों के लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। पूरी परीक्षा को 24 सेक्टरो में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय की देखरेख में संपन्न कराई जाने वाली टीईटी परीक्षा- 2016 के  प्राथमिक वर्ग में 3340 तथा उच्च प्राथमिक वर्ग में 8682 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। एडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि में परीक्ष संपन्न कराने के लिए शासन से प्राप्त प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य परीक्षा सामग्री को संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों के सुपुर्द करा दिया गया है।  एडीएम ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कलक्ट्रेट भवन के डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।

डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी टीईटी परीक्षा के लिए जिले भर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहर में चार, बिधूना में दो, दिबियापुर में तीन तथा मुरादगंज, अजीतमल व ककोर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी।  चार केंद्रों पर सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक, दूसरी पाली में सभी 12 केंद्रों पर प्राथमिक वर्ग की दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक टीचर पात्रता परीक्षा आयोजित होगी।


शहर में तिलक महा विद्यालय, तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, चौ. विशंभर सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, दिबियापुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक टेक्नीकल एवं आद्यौगिक इंटर कॉलेज, विवेकानंद ग्रामोद्योग महा विद्यालय, बिधूना में पब्लिक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, अजीतमल में जनता इंटर कॉलेज, मुरादगंज में जिला पंचायत इंटर कॉलेज, ककोर में जनता इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed